एक ऐसा मौका, जब वह अपनी खुशी को खुलकर जीते हैं। कहते हैं कि एक विवाह कभी भी रस्मों-रिवाजों के बिना पूरा नहीं होता है। विवाह से जुड़ी यही परंपराएं इस पल को यादगार बनाती हैं।
भारत में तो लोग अपने धर्म के अनुसार कई तरह की परंपराओं का पालन करते हैं। लेकिन विदेशों में मैरिज रिचुअल्स इतने अजीबो-गरीब हैं, जिनके बारे में जानकर भी लोग हैरान हो जाते हैं। भारत में शादी के दौरान जहां दूल्हा-दुल्हन को सबसे अच्छा और डिलिशियस खाना सर्व किया जाता है, वहीं एक जगह ऐसी भी है, जहां पर नव-विवाहित जोड़े को बचा हुआ खाना दिए जाने की परंपरा है। ऐसी ही कई बेहद अजीब परंपराओं का पालन आज भी किया जा रहा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अनोखी परंपराओं के बारे में बता रहे हैं
क्रिश्चियन वेडिंग में दूल्हा शादी के वक्त अपनी दुल्हन को किस करता है। लेकिन स्वीडन में एक अनोखी शादी की परंपरा है जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा गायब हो जाता है और दुल्हन को अकेला छोड़ देता है। उस वक्त शादी में मौजूद सभी युवा और अविवाहित पुरुषों को दुल्हन को चूमने की अनुमति दी जाती है।
यह एक बेहद ही अजीब रस्म है, लेकिन स्वीडन में लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसी तरह, दूल्हन की सहेलियां व अन्य लड़कियां भी दूल्हे को चूम सकते हैं। इसे सुखी विवाह की शुरुआत माना जाता है।
बचा हुआ खाना करते हैं सर्व
फ्रांस में एक रिवाज है, जिसके तहत नवविवाहित जोड़े को पहले एक अतिथि द्वारा एक चैम्बर पॉट में बचा हुआ भोजन और पेय परोसा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे जोड़े को शादी की रात ऊर्जा मिलती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस रिवाज में परिवर्तन आया है। अब उन्हें अब चॉकलेट और शैंपेन का एक मिश्रण सर्व किया जाता है।
पिता ही थूकता है बेटी पर
सुनने में शायद यह बहुत ही अजीब लगे, लेकिन केन्या के मसाई लोगों में, दुल्हन का पिता अपनी ही बेटी के सिर पर थूकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह बहुत अधिक सपोर्टिव होने के कारण अपनी बेटी के विशेष दिन को बर्बाद ना करे। फिर दुल्हन अपने पति के साथ चली जाती है और उसे सलाह भी दी जाती है कि वह पीछे न मुड़े
सोर्स : हर ज़िन्दगी