पुरुष वर्जिनिटी चेक करने का तरीका !
यहां महिलाओं की वर्जिनिटी की बात नहीं हो रही है बल्कि कुछ तूफानी करते हुए पुरुषों की वर्जिनिटी को लेकर इस अर्टिकल में बताया गया है। एक महिला की पुकार आखिर मैं बराबरी में यकीन करती हूं और मेरा मानना है कि इस बारे में बात जरूर होनी चाहिए।
Table of Contents (Show / Hide)
![पुरुष वर्जिनिटी चेक करने का तरीका !](https://cdn.gtn24.com/files/india/posts/2022-09/thumbs/purush.webp)
अरे-अरे क्या बात लेकर बैठ गए, उफ्फ ये कोई संस्कृति है जो ऐसी अश्लील बातें की जा रही हैं?' ऐसा हो सकता है कि इस हेडिंग को पढ़कर कई लोग यही सोच रहे होंगे। यकीनन टॉपिक ही ऐसा है कि लोग मन में तो इंटरेस्ट ले सकते हैं, लेकिन ऊपर-ऊपर से वो विरोध ही करेंगे। कम से कम सोशल मीडिया के वो धुरंधर सिपाही तो करेंगे ही जिन्हें हम 'ट्रोल' कहकर संबोधित करते हैं। चलिए टॉपिक से ना हटते हुए सीधी बात करते हैं जो है वर्जिनिटी से जुड़ी हुई।
दरअसल, एक रिसर्च करते समय गूगल पर ही ये सवाल सामने आया है कि 'क्या पुरुषों की वर्जिनिटी' चेक की जा सकती है? आपको शायद यकीन ना हो, लेकिन इस एक सवाल को लेकर 2 करोड़ से भी ज्यादा सर्च रिजल्ट्स आए हैं। अब इसे देखकर ये तो माना जा सकता है कि लोग इस टॉपिक में काफी ज्यादा इंटरेस्टेड हैं।
अब वो 19वीं सदी चली गई जहां महिलाएं दबी जुबान से बेड के एक कोने में बैठी अपनी अग्निपरीक्षा का इंतज़ार करती रहती थीं। अब तो वो बॉस लेडी हैं और शायद यही कारण है इस सवाल के इतने ट्रेंड होने का। सवाल में उत्सुकता के कारण ही हमने कई एक्सपर्ट्स और सेक्सोलॉजिस्ट्स से बात की और ये जानने की कोशिश की कि आखिर इसका भी कोई तरीका है क्या?
क्या वाकई मेल वर्जिनिटी टेस्ट करने का कोई तरीका है?
इसका एक शब्द का सीधा सा जवाब है, वो है नहीं। अलग-अलग सेक्सोलॉजिस्ट की राय और कई रिसर्च खंगालने के बाद जवाब मिला नहीं। इसका कोई साइंटिफिक तरीका नहीं है और इसे आप किसी भी तरह से विज्ञान या ह्यूमन एनाटॉमी की तरफ से प्रूव नहीं कर सकते हैं। एक ऑनलाइन सर्वे में भी यही सवाल पूछा गया था जिसमें कई सेक्सोलॉजिस्ट ने हिस्सा लिया था और सभी एक सुर में कह रहे थे कि इसका जवाब है 'NO' और इसके बारे में इतना सोचना भी नहीं चाहिए।
पर यहां भी एक दिलचस्प बात है। अगर आप गूगल करेंगे तो आपको पुरुषों की वर्जिनिटी टेस्ट करने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके सामने आएंगे।
पुरुषों की वर्जिनिटी टेस्ट करने के लिए गूगल के अनुसार हैं ये तरीके
वो बेड पर अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाएंगे
वो पहली बार घबराए हुए से रहेंगे
उनकी वेन्स थोड़ी ज्यादा सख्त रहेंगी
उन्हें फोरप्ले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी
ऐसे पुरुष जिनके घुटने डार्क होंगे वो वर्जिन होंगे
उनके यूरिनेशन के तरीके से पता किया जा सकता है
वैसे तो और भी कई हैं, लेकिन उन्हें यहां लिखा नहीं जा सकता है। जितने लोग उतनी तरह की बातें और इसलिए ही हमने इसके बारे में जानने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। हम इस सवाल का जवाब चाहते थे कि आखिर वर्जिनिटी लोगों के लिए इतनी जरूरी क्यों है कि वो कुछ भी ट्राई करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़े : भिंडी काटते वक्त चिपचिपे हाथों से पायें छुटकारा, फालों करे ये ट्रिक्स
वर्जिनिटी को लेकर क्या है साइकोलॉजिस्ट की राय?
डॉक्टर भावना के अनुसार अधिकतर लोग इसे कैरेक्टर से जोड़कर देखते हैं और अपने पार्टनर को जज करने लगते हैं। जहां तक पुरुषों का सवाल है तो कई बार ये मेल ईगो से जोड़कर भी देखा जाता है कि उनकी पार्टनर वर्जिन है, लेकिन अगर पुरुषों की बात की जाए तो अधिकतर महिलाएं खुद अपनी उत्सुकता के कारण ऐसा सर्च करती हैं। वर्जिनिटी का मतलब बदल सकता है और ये सिर्फ सेक्शुअल इंटरकोर्स से जुड़ा नहीं होता बल्कि यहां तो ओरल, फोरप्ले और ऐसी कई अन्य चीज़ों को इससे जोड़कर देख लिया जाता है।
महिलाओं की वर्जिनिटी समाज के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन पुरुषों के लिए तो इसे लूज करना ही गौरव की बात समझी जाती है। तो अब सवाल ये उठता है कि क्या वर्जिनिटी का कॉन्सेप्ट सिर्फ महिलाओं के लिए है? ऐसा नहीं है, ये गूगल सर्च हमें बताती है कि कहीं ना कहीं दबी हुई जुबान में लोग इसी तरह की बातें सोचते हैं और सर्च भी करते हैं।
डॉक्टर भावना भी मानती हैं कि ऊपर बताए गए तरीके साइकोलॉजिकली लोग सही मान सकते हैं, लेकिन विज्ञान अभी भी यही कहता है कि इसका कोई तरीका नहीं है।
सोर्स : हर ज़िन्दगी