आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस आज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जाहिर है, उनके स्टार्स ने उन्हें इतनी बड़ी गुड न्यूज जो दी है। जी हां, आलिया और रणबीर पेरेंट्स बन चुके हैं। कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान आ चुका है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। इस नन्ही परी के आने से पूरा कपूर खानदान खुशियां मना रहा है।
किस हॉस्पिटल में हुई डिलीवरी
6 नवंबर 2022, रविवार के दिन सुबह 7:30 बजे आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची और उन्हें डिलीवरी के लिए एडमिट करा दिया गया। हालांकि, कपूर खानदान की तरफ इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया था कि आलिया अस्पताल क्यों गई हैं, इसलिए आलिया और रणबीर के फैंस थोड़ा चिंतित भी हो गए थे। मगर अब सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट है। स्टार किड्स की लिस्ट में एक नाम और जुड़ चुका है और कपूर खानदान की फैमिली ट्री में भी अब एक और सदस्य जुड़ चुका है।
सोर्स : हर ज़िन्दगी