घर सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि बाजार से सामान लाया जाए बल्कि हम घर पर पड़ी चीजों से भी घर को सजाने का सामान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये चीजें और इनका कैसा इस्तेमाल किया जा सकता है।
छलनी
आपके घर में खराब पड़ी छलनी तो होगी ही। करवा चौथ का दिन भी आपने छलनी ली होगी। इसी छलनी को आप रक नया रूप देकर घर सजाने के सामान बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक छलनी, गोंद और ऊन की जरूरत होगी। सबसे पहले छलनी की जाली को अलग कर दें। अब ऊन से छलनी के बाहर हिस्से पर रोल करें।
रोल करते-करते पूरा कवर कर दें। अब इसके बाद ऊन से छोटे-छोटे पोम पोम ऑर्नामेंट जैसी लटकन बना दें(खिड़कियों को सजाने की टिप्स)। अब ऊन की एक लंबी डोर काटें और समान दूरी पर इन लटकन को बांध दें या चिपका दें। इस तरह 5-6 डोर बना दें लटकन के साथ और इन्हें छलनी से बांध दें। अब आखिर में छलनी पर टांगने वाला लगा दें। लीजिए तैयार है आपके घर की सजावट का एक सामान।
चूड़ियां
हम अपनी हर साड़ी के मैचिंग की चूड़ियां लेते हैं लेकिन कभी-कभी चूड़ियां खराब हो जाती हैं या फिर आधी चूड़ियों के टूट जाने से उनका बना बनाया सेट खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी खराब चूड़ियों का इस्तेमाल सजावटी की चीजें बनाने के लिए कर सकती हैं।
आप चूड़ियों से पैन स्टैंड बना सकती हैं और अन्य सजावटी चीजें भी बना सकती हैं। चूड़ियों को ऊन के साथ इस्तेमाल करके भी बहुत ही बढ़िया घर की सजावट का सामान बनाया जा सकता है।
धागे की रील
हम सिलाई करते हों या न करते हों लेकिन धागे की रील तो जरूर होती है। जब रील से धागा खत्म हो जाता है तो हम इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन हम इन छोटी-छोटी चीजों से भी कैच बढ़िया बना सकते हैं।
आप में से कई लोगों ने अपने घर के बाहर या खिड़की पर बेल्स लगाई होंगी जो बहुत ही अच्छा साउंड देती हैं। लेकिन आप केवल सजावट के लिए बैल जैसा दिखने वाला सजावटी समान भी बना सकती हैं। इसके लिए आप रंग-बिरंगे कागज, मोती और मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
सोर्स हर ज़िन्दगी