कैमरा डिजाइन साइड टेबल लैंप
आप एक कैमरा डिजाइन साइड टेबल लैंप अपने बच्चे को गिफ्ट कर सकती हैं। इस टेबल लैंप में चार फीचर्स एक साथ मिल जाएंगे। यह लैंप आपका बच्चा पेंसिल शार्पनर के लिए भी यूज कर सकता है। इसके साथ-साथ पेन स्टैंड और नाइट लैंप के लिए भी इस साइड टेबल लैंप को यूज कर सकता है। यह एक शानदार गिफ्ट आइटम है क्योंकि आपका बच्चा इससे कई सारी चीजें कर सकता है और वह पढ़ाई भी इस लैंप में कर सकता है। इसके अलावा अगर आप उसे यह गिफ्ट देती हैं तो उसे यह गिफ्ट बहुत अमेजिंग लग सकता है। आपको बता दें कि इसमें पावर केबल का भी फीचर है जिससे आप लैंप को आसानी से चार्ज कर सकती हैं। आप इस लैंप को अमेजॉन से खरीद सकती हैं।
मिनी लैपटॉप करें गिफ्ट
आप अपने बच्चे को मिनी लैपटॉप गिफ्ट कर सकती हैं। यह लैपटॉप बच्चों के लिए डिजाइन किया जाता है और इसमें आपका बच्चा इंग्लिश के अक्षरों को पहचानना सीखेगा। इसमें कई सारी लर्निंग गेम भी हैं जो आपके बच्चे को खेलने में मजा आएगी और इससे उसे पढ़ाई करने में भी इंटरेस्ट आएगा।
इसमें गणित से जुड़े हुए छोटे-छोटे प्रश्न भी होते हैं। इससे आपका बच्चा गणित भी सीखेगा।
इसमें कई सारे गाने भी सेव होते हैं और गेम्स भी हैं जैसे मैच द पेयर, कैच फॉलिंग आइट्म आदि। यह लैपटॉप बहुत सुंदर तरह से डिजाइन किया गया है। इसे अपने बच्चे को गिफ्ट करने के लिए आप अमेजॉन से इसे मंगा सकती हैं।