हाथों का ख्याल रखने के लिए अक्सर महिलाएं हैंड क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सिर्फ हैंड क्रीम ही आपके हाथों का पूरी तरह से ख्याल नहीं रख सकती है। दरअसल, हैंड क्रीम को दिन में एक या दो बार इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हाथों को हम कई बार वॉश करते हैं। ऐसे में अगर हार्श केमिकल युक्त सोप या लिक्विड हैंड वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे हाथों को नुकसान होता है। इतना ही नहीं, हाथ रूखे व डल नजर आते हैं।
अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल हैंड सोप तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप ओटमील की मदद ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही ओटमील की मदद से बनने वाले हैंड सोप के बारे में बता रहे हैं-
ऑलिव ऑयल और ओटमील से तैयार करें सोप
अगर आप अपने हाथों को रूखेपन से बचाना चाहती हैं तो कुछ ऑयल्स और ओटमील की मदद से साबुन को तैयार कर सकती हैं।
सामग्री
600 ग्राम जैतून का तेल
200 ग्राम नारियल का तेल
200 ग्राम डिस्टिल्ड वॉटर
100 ग्राम सोडियम हाइड्रॉक्साइड लाइ
एक चम्मच ग्राउंड ओट्स
1 छोटा चम्मच शहद (1 चम्मच गर्म पानी के साथ मिक्स)
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक मिक्सिंग कंटेनर में डिस्टिल्ड वाटर डालें।
अब वाटर में सोडियम हाइड्रॉक्साइड लाइ छिड़कें और पूरी तरह से घुलने तक हिलाएं। अब मिश्रण को ठंडा करने के लिए सुरक्षित स्थान पर एक तरफ रख दें।
मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसमें जैतून का तेल और नारियल तेल डालें।
अब इसमें पिसा हुआ ओट्स और पतला किया हुआ शहद डालें।
कुछ सेकंड के लिए हिलाएं।
अब अपने साबुन को कंटेनर में डालें।
साबुन को कम से कम 24 से 48 घंटे के लिए कंटेनर में रखें।
अब इसे अनमोल्ड करें और साबुन की शेप में काट लें।
सोर्स हर ज़िन्दगी