आज के समय में मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं और हम सभी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स ना केवल बहुत अधिक महंगे होते हैं, बल्कि कई बार इनमें केमिकल्स भी होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय माना जाता है कि कुछ नेचुरल चीजों का सहारा लिया जाए। आप कई तरह के फल व सब्जियों को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं।
इन्हीं में से एक है बीटरूट। यह एक सब्जी होती है, जिसमें फोलेट (विटामिन बी9), मैंगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता है। साथ ही साथ, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जिसे स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसकी मदद से टोनर बनाकर अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बीटरूट की मदद से स्किन टोन बनाने के आासन तरीके के बारे में बता रहे हैं-
बीटरूट और डिस्टिल्ड वाटर से बनाएं टोनर
यह एक ऐसा टोनर है, जो ऑयली स्किन पर बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है। साथ ही साथ, आपकी स्किन को क्लीयर व ब्यूटीफुल बनाता है। इसे बनाने के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत होगी।
आवश्यक सामग्री-
7 चम्मच बीटरूट
3 चम्मच डिस्टिल्ड वाटर
टोनर बनाने का तरीका-
इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को धोकर छील लें।
अब आप इसे स्लाइस में काट लें।
अब आप इसे ब्लेंडर में डालें। साथ ही आवश्यकतानुसार पानी डालें।
अब आप इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप एक पतले कपड़े की मदद से इसे छान लें।
अब आप इस रस को एक कांच की बोतल में डालें।
इसके बाद, आप इसमें डिस्टिल्ड वाटर डालें और मिक्स करें।
अब आप हर रात अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें।
सोर्स हर ज़िन्दगी