सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में भी होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में आपको होंठों को एक्सफोलिएट करना चाहिए। स्क्रब करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है। रूखे-सूखे होंठों के लिए नमी वाली चीजें फायदेमंद होती हैं। केवल लिप बाम लगाने से ही यह समस्या खत्म नहीं हो जाती है। फटे होंठों के लिए घरेलू नुस्खे बेहद असरदार होते हैं।
खीरा का करें इस्तेमाल
फटे होंठों के लिए आप खीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरा में पानी होता है, जिससे त्वचा में नमी रहती है। खीरे को टुकड़ों में काट लें। अब एक टुकड़े को अपने लिप्स पर रब करें। करीब 10 मिनट बाद होंठों को साफ कर लें। रोजाना इस तरह से लिप्स पर खीरा का इस्तेमाल करने से होंठ फटेंगे नहीं। इसके अलावा, आप चाहें तो खीरे के टुकड़ों को मैश करके इसे लिप मास्क की तरह भी उपयोग कर सकती हैं।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल का उपयोग स्किन को हेल्दी रखने से लेकर बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा जेल डेड स्किन को रिमूव करने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। फटे होंठों से निजात पाने के लिए भी आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या करें?
एलोवेरा जेल के पत्ते में से जेल निकाल लें। अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। रात को सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा जेल।
अगली सुबह सामान्य तरीके से चेहरा और होंठ दोनों साफ कर लें। रोजाना रात को सोने से पहले होंठों पर एलोवेरा जेल लगाने से होंठ नहीं फटेंगे।
पानी की कमी के कारण भी होंठ फटने लगते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखना, यानी स्किन में नमी रहना। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
अगर आप होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले यह जान लें कि यह कपूर और मेंथॉल जैसे इंग्रीडियंट्स से तो नहीं बना। इसके बजाय, हर्बल इंग्रीडियंट्स, बीवैक्स और पेट्रोलियम जेली वाले लिप बाम का इस्तेमाल करें।
होंठों पर बार-बार हाथ न लगाएं। इसके कारण होंठ आसानी से फटने लगते हैं। साथ ही हाथों में मौजूद गंदगी मुंह के अंदर भी जा सकती है।
चेहरे की तरह होंठों को भी एक्सफोलिएट करें। इसके लिए बाजार में मिलने वाले एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चीनी और शहद जैसी चीजें भी त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करती हैं।