जानिए कौन से फल और सब्जियों के छिलके आपकी स्किन को हेल्दी बनाते है!?
फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन फलों और सब्जियों को छिलके के साथ खाना सही है या छिलके के बिना, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
Table of Contents (Show / Hide)
कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके छिलकों में जरूरी फाइबर और न्यूट्रिएंट्स काफी ज्यादा होते हैं। जब उनका छिलका उतार दिया जाता है तो वे न्यूट्रिएंट्स भी खत्म हो जाते हैं।
पारंपरिक तौर पर बहुत सारे फल-सब्जियां छिलके समेत ही खाए जाते रहे हैं या उनके छिलकों की अलग से सब्जी बनाने का रिवाज रहा है। लेकिन अब इनकी खेती में पेस्टीसाइड्स आदि के ज्यादा इस्तेमाल के चलते छिलके उतारकर खाने का चलन बढ़ गया है।
यह भी पढ़े : ऐसे लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, हो सकते है साइडइफेक्ट्स?
किन फलों और सब्जियों को बिना छीले खाना चाहिए?
आलू के छिलके से स्किन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त
सब्जी बनानी हो या आलू को सिर्फ बॉइल करके खाना हो। ज्यादातर लोग आलू के छिलके को छीलकर फेंक देते हैं। जबकि यह छिलका आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है।
यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल एजेंट स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
करेला से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में
करेले का छिलका इंसुलिन जैसे कंपाउंड पॉलीपेप्टाइड-P से भरपूर होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से हाई टॉक्सिक पार्टिकल्स को बाहर निकालते हैं।
इसके अलावा करेले के छिलके में मौजूद विटामिन C और विटामिन A बालों की शाइनिंग बढ़ाने के साथ स्किन को हेल्दी रखते हैं।
कद्दू के छिलके में है ढेर सारा फाइबर
कद्दू का छिलका एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन B2, विटामिन E, आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है। साथ ही कद्दू के छिलके में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है।
तोरई के छिलके से पाचन तंत्र सही
तोरई की सब्जी बनाते समय आमतौर छिलके को लोग छील देते हैं। लेकिन तोरई का छिलका फाइबर, विटामिन C, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और फ्लेवोनोइड जैसे न्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन सोर्स है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है।
खीरे का छिलका आंखों के लिए फायदेमंद
खीरे का छिलका अघुलनशील फाइबर का एक बड़ा सोर्स होता है, जिससे कब्ज जैसी बीमारी में राहत मिलती है। इसके छिलके में विटामिन A पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम, स्किन और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
स्किन को हेल्दी बनाए आम का छिलका
आम का छिलका फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, मैग्नीशियम, कोलीन, पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
इसके अलावा आम के छिलकों को सुखाकर दही के साथ मिलाकर फेस पैक भी बना सकते हैं। यह फेस पैक चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। हालांकि कुछ लोगों को आम के छिलके से एलर्जी हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी भी जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है सेब का छिलका
सेब के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ये फाइबर लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके छिलके को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।
जरूर पढ़े : शरीर में प्रोटीन की कमी से दिखने वालें लक्षण, इस तरह बदले खानपान
कीवी के छिलके में जरूरी न्यूट्रिएंट्स
कीवी का छिलका भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही छिलके में मौजूद फाइबर पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है। कीवी के छिलके में फल के गूदे के मुकाबले ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हालांकि कुछ लोगों को कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल की वजह से मुंह में जलन हो सकती है। खासकर बच्चों को बिना छीले कीवी खिलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
इम्यूनिटी बूस्टर है चीकू का छिलका
चीकू को हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही इसके छिलके में पोटैशियम, आयरन, फोलेट जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।
पीच (आडू) का छिलका वजन घटाने में मददगार
पीच का छिलका एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें गूदे की तुलना में अधिक न्यूट्रिएंट्स होते हैं। पीच के छिलके में विटामिन A होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही यह वजन घटाने में भी मदद करता है।