जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप
कृष्ण जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार मंत्र जाप करने स सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कमलनाथाय नम:' का जाप करना चाहिए, यह मानसिक कष्ट से निजात दिलाता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को श्री कृष्ण के अष्टक का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को 'ॐ गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होती है।
कर्क राशि- जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि के जातक राधाष्टक का पाठ करें। श्री राधा श्री कृष्ण की प्रिय हैं और इसीलिए इसके पाठ से श्रीकृष्ण की विशिष्ट कृपा होती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को श्री कृष्ण के मंत्र 'ॐ कोटि-सूर्य-समप्रभाय नम:' का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक 'ॐ देवकी-नंदनाय नम:' मंत्र का जाप करें।इससे भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
जन्माष्टमी पर करें इस मंत्र का जाप
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोग उपवास रखकर और श्रद्धा भाव से बाल गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं। यदि आप भी कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आराधना करके उनको प्रसन्न करना चाहते हैं। तो श्री कृष्ण के इस पवित्र मंत्र का जाप जरूर करें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी के पावन अवसर की पूर्व संध्या पर भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं में जन कल्याण और सदाचार का संदेश शामिल है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने ‘निष्काम कर्म’ की अवधारणा का प्रचार किया और लोगों को ‘धर्म’ के मार्ग के माध्यम से परम सत्य की प्राप्ति के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार लोगों को मन, वचन और कर्म में सद्गुण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।