गिरिराज सिंह ने इस बात पर बल दिया कि जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने की ज़रूरत है और ऐसा होता है तो देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि चीन में जहां प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं, वही भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकास तेज़ गति से नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का सफाया किया जा रहा है और प्रदेश में रहने वाले अपराधियों का जीवन अब जेल में ही गुज़रेगा।
पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर ‘केवल अपने मुस्लिम वोट बैंक की चिंता’ करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इस प्रदेश में धर्मांतरण बड़ी तेज़ी से हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने देश में धर्मांतरण रोधी कठोर कानून की आवश्यकता पर जोर दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उपहास उड़ाया। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से हिंदु समुदाय से ‘नफरत करने वालों को एकजुट करने की कोशिश करने’ का आरोप लगाया।