Bihar Board 12th practical exams Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपना बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ inter23.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम
बीएसईबी कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड 09 जनवरी, 2023 तक डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जानी है। छात्र अपने स्कूल से भी प्रवेश पत्र ले सकते हैं। स्कूलों को ये एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी। वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी से 12 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा। ये परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।