इस अवधि (सात वर्ष) के दौरान, सऊदी गठबंधन द्वारा 270,000 हवाई हमले किए गए, यह उन हमलों से अलग हैं जो यमन युद्ध के आरम्भिक दिनों में गठबंधन सैनिकों द्वारा यमनी जनता के विरुद्ध किए हए। यमनी सशस्त्र बल यमनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराधों और हत्याओं को नहीं भूलेंगे, जिसमें हजारों यमनी नागरिक मारे गए थे और उनकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक संपत्ति नष्ट हो गई थी।
यमन पर हमला करने वाले देशों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया है, और इन हथियारों के प्रभाव जनता पर अब भी हुए हैं। दुश्मन, जो यह दावा करता है कि उसे यमन में शांति की चिंता है, उसने पिछले 7 वर्षों के दौरान देश को विभाजित करने और यमनी बच्चों की हत्या करने का काम किया है। जिसका दावा है उसे यमन की चिंता है, उसे हमे हमारे हाल पर छोड़ देना चाहिए और हमारे आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर देना चाहिए।
आक्रामक गठबंधन के खिलाफ सात वर्षों के प्रतिरोध के दौरान, यमनी सशस्त्र बलों ने 13,000 आक्रामक, रक्षात्मक और उन्नत सैन्य अभियान चलाए हैं," उन्होंने कहाः हमें अल्लाह पर विश्वास है और इसी विश्वास के साथ हम दुश्मनों की साज़िशों के खिलाफ़ खड़े रहेंगे। "ऑपरेशन नस्र मिन अल्लाह", "अल-बुनियान अल-मार्सूस", "फमकान मिन्हुम", "अल-बस अल-शदीद" और "रबी अल-नस्र" शत्रु के विरुद्ध यमनी बलों के कुछ सफल अभियान हैं। हमारी रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 10,000 सऊदी और 1,200 से अधिक अमीराती सैनिकों की हताहत और घायल हुए हैं। इस अवधि के दौरान, 235,000 देशद्रोही और शत्रु के लिए कार्य करने वाले भी लोग मारे गए या घायल हुए हैं।
यमनी बलों ने पिछले सात वर्षों में 17,000 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक, बुलडोजर और विभिन्न प्रकार के हथियारों को नष्ट कर दिया है, जिनमें से अधिकांश को ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग की गई है। यमनी सशस्त्र बलों के यह सफल सैन्य अभियान इस देश के बलों के पास मौदूज उचित हथियार भंडार और रक्षा उद्योग उत्पादों का जीता जागता सबूत है।
मिसाइल क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना यमनी सशस्त्र बलों का मुख्य एजेंडा है। यमनी मिसाइल यूनिट की क्षमता पूर्ण रूप से आंतरिक है। इस यूनिट ने 1,826 अभियान अंजाम दिए हैं, जिनमें से 1,273 अभियानों में यमन के अंदर हमलावरों के जमवाड़े को निशाना बनाया गया है और 589 अभियानों में सऊदी अरब और यूएई की भीतर को लक्षित किया गया है। यमनी सेना के पास सामरिक मिसाइल भंडार हैं, और इन क्षमताओं को दिन-ब-दिन मजबूत किया जा रहा है, जो यमनी लोगों की सुरक्षा की गारंटी देता है।
रक्षा इकाई ने 1971 अभियानों में शत्रु के लक्ष्यों गिराने और नष्ट किया है। इस दौरान उस इकाई ने 2,250 इंटरसेप्शन अभियान चलाए, जिसके दौरान 13 सैन्य विमान, 10 अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, 158 लड़ाकू टोही विमान और 95 जासूसी ड्रोन को मार गिराया गया। यमन की वायु रक्षा ने देश के खिलाफ सात साल के युद्ध के दौरान 34 अमेरिकी ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया और मार गिराया और नौसेना और तटरक्षक बल ने 35 यूनीक ऑपरेशन किए।
यमनी आर्मी इंजीनियरिंग यूनिट ने भी 4414 से अधिक ऑपरेशन किए हैं, जिसके दौरान हमलावरों के बख्तरबंद वाहनों और अन्य वाहनों को निशाना बनाया गया है, और 7412 उपकरण और किलेबंदी को एंटी-आर्मर यूनिट द्वारा लक्षित किया गया है। "सशस्त्र बलों की आर्टिलरी यूनिट द्वारा किए गए ऑपरेशनों की कुल संख्या 85,634 थी, जिनमें से 1,150 यूएवी यूनिट के साथ संयुक्त ऑपरेशन थे।"
यमनी स्नाइपर बलों ने 65 अभियान भी किए हैं और पिछले दो वर्षों में पूर्वी और उत्तरी मोर्चों पर अपनी उपस्थिति मजबूत की है, इस दौरान 941 सऊदी अधिकारियों और सैनिकों और 1,127 सूडानी भाड़े के सैनिकों को हमारे स्नाइपरों द्वारा निशाना बनाया गया है।
आक्रमणकारियों के खिलाफ प्रतिरोध का आठवां वर्ष अद्वितीय सैन्य अभियानों का वर्ष होगा और अल्लाह के आशीर्वाद से शत्रु को घेरने के साथ और अधिक भूमि को उसके कब्ज़े से मुक्त कराया जाएगा। दुश्मन को पता होना चाहिए आने वाले समय में बहुत से हैरान करने वाले अभियान होंगे, और इन अभियानों के लक्ष्य शत्रु देश की राजधानियों में है।
यमन की घेराबंदी एक सैन्य आक्रमण है और यमनी सेना इसको इसी आधार पर देखती है। इस घेराबंदी के यमनी जनता पर पड़ने वाले बुरे परिणाम के प्रति यमनी सशस्त्र बल उदासीन नहीं होंगे। हम जोर देकर कह रहे हैं कि घेराबंदी को तोड़ने के लिए हम अभूतपूर्व अभियान की तैयारी कर रहे हैं, और इस अभियन को शुरू करने के लिए आदेश जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।