टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वह कीवी टीम के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।
रिश के कारण अभ्यास मैच में अब तक टॉस नहीं हो सका है। ब्रिस्बेन में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि मैच बारिश के कारण धुल जाएगा। शाम 4.16 बजे तक अगर टॉस हो जाता है तो 5-5 ओवर का मुकाबला हो सकता है। अगर उस समय तक टॉस नहीं होता है तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभ्यास मैच से पहले ब्रिस्बेन में बारिश हो रही है। बारिश के कारण इसी मैदान पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बेनतीजा रहा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के टॉस में देरी हो सकती है।
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा अभ्यास मैच (19 अक्तूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों के बीच यह मैच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वह कीवी टीम के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।