हाल ही में समुद्र तल से 4000 साल पुराने एक जहाज के मलबे से कीमती पत्थर के टुकड़े मिले हैं, जिन्हें काला सोना कहा जाता है, जिसे देखकर एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए।
दरअसल इटली में समुद्र तल से 4000 साल पुराने एक जहाज के मलबे से कीमती पत्थर के टुकड़े मिले हैं, जिन्हें काला सोना कहा जाता है। ये टुकड़े ओब्सीडियन के हैं, जिन्हें नेपल्स पुलिस की अंडरवॉटर यूनिट ने खोजा है।
कहां मिला ये अद्भुत काला सोना
नेपल्स पुलिस की अंडरवॉटर यूनिट ने ओब्सीडियन के टुकड़ों को खोजा है, जो कि बैंगनी-काले रंग का ज्वालामुखीय कांच होते हैं। बताया जा रहा है कि, अंडरवॉटर यूनिट समुद्र तल से 130 फीट नीचे और इटली के कैपरी में ग्रोटा बियांका की समुद्री खुफा के पास पाए गई थी, जहां से उन्हें ओब्सीडियन के ये टुकड़े मिले, जिसे देखकर एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए।
जहाज़ों के मलबे की पवित्र कब्र'
20 नवंबर को एक जहाज के मलबे को खोजने के लिए एक मिशन लॉन्च किया गया था। इस बीच अंडरवॉटर यूनिट को 8 किलोग्राम वजनी ओब्सीडियन के टुकड़े मिले। कहा जा रहा है कि, 1708 में एक स्पैनिश जहाज जिसका नाम सैन जोस गैलेलोन ब्रिटिश नौसेना के साथ लड़ाई के दौरान कैरेबियन सागर में डूब गया था। माना जा रहा है कि, उस जहाज में 16 बिलियन डॉलर का कीमती खजाना था। कहते हैं कि, ये जहाज जहां डूबा था, उसे 'जहाज़ों के मलबे की पवित्र कब्र' कहा जाता है।
यह भी पढ़े : इकोनॉमिस्ट ने भविष्य की दुनिया के लिए ट्रम्प को बताया सबसे बड़ा खतरा
जाने कितना अद्भुत होता है ओब्सीडियन
आपके बता दें कि, ओब्सीडियन बेहद अद्भुत पत्थर है, जिसे स्टोन एज का 'काला सोना' भी कहा जाता है। कटिंग टूल्स बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, लावा के बहुत ज्यादा जमने से ओब्सीडियन बनता है, जिसकी बनावट चिकनी और एक समान होती है।