ये है दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी। इसके पीछे की वजह है इसके अनोखे पंख. वीडियो में देखिए इस पक्षी के पंखों की खासियत।
प्रकृति में मौजूद हर एक जीव अपनी काबिलियत और खूबी की वजह से अन्य जीवों से अलग दिखाई देता है। हाल ही में एक ऐसे ही जीव का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस पक्षी का नाम है स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर जिसे दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी माना जाता है। इसके पीछे की वजह है इसके अनोखे पंख।
यह एक रात्रिचर पक्षी है, जो उल्लू की तरह दिन में सोता है। स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर पक्षी पंतगे और भृंग जैसे कीड़ों को खाना पसंद करता है। इस पक्षी के पास दो ऐसे अनोखे बड़े पंख होते हैं, जो इसे अन्य पक्षियों से अलग बनाते हैं।
जब ये पक्षी उड़ते हैं, तो हवा में अपने पंखों को लंबवत खड़े कर लेते हैं, इस दौरान इनके पंखों की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस पक्षी की हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि, ये घोंसला नहीं बनाते, बल्कि जमीन पर अपने अंडे देते हैं। स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर पक्षी का साइंटिफिक नाम कैप्रिमुलगस लॉन्गिपेनिस है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।