क्या आप भी करते है हिन्दी के यह शब्द लिखने में ग़लती ?
हिन्दी भाषा हमारी मात्र भाषा है जो बहुत ही आसान है। लेकिन फिर भी कुछ लोग हिन्दी लिखते समय कर जाते है यह ग़लतिया!!
Table of Contents (Show / Hide)
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। अधिकतर लोग इसे आसानी से बोल और लिख लेते हैं। लेकिन हिंदी लिखने के दौरान लोग जाने-अनजाने में कुछ शब्द की स्पेलिंग गलत लिख देते हैं और हमें लगता है कि हमने सही लिखा है। हिंदी में कुछ शब्दों को लेकर लोगों में कंफ्यूजन रहता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे शब्दों के बारे में बताएंगे जिनका हम रोजाना जीवन में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लिखने में गलती करते हैं। अधिकतर लोग हिंदी के शब्दों की स्पेलिंग को गूगल की मदद से सही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गूगल पर सही और गलत दोनों शब्दों की स्पेलिंग आती है। ऐसे में सही शब्द को लेकर कंफ्यूजन काफी बढ़ जाती है। हिंदी के शब्द की सही स्पेलिंग सीखने के लिए अंत तक इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
(सही)आशीर्वाद को आर्शीवाद
हिंदी लिखते समय हम छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। अक्सर लोग आशीर्वाद को गलत आर्शीवाद लिखते हैं। लेकिन अखबार पढ़ने से इन गलतियों को ठीक किया जा सकता है। अगर आपको भी इस शब्द को लेकर कंफ्यूजन रहता है तो आज ही इसे नोट कर लें।आशीर्वाद की यह स्पेलिंग सही है। अगली बार आपको कही भी इस स्पेलिंग को लेकर कंफ्यूजन नहीं होगा।
हिंदी भाषा में इस शब्द का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि उपरोक्त शब्द की स्पेलिंग सही नहीं है। यह उपर्युक्त शब्द का बिगड़ा हुआ रूप है। उपरोक्त शब्द की सही स्पेलिंग उपर्युक्त है। आगे से आप उपरोक्त की जगह उपर्युक्त लिखें।
इसे जरूर पढ़ेंः क्रिकेट की दुनिया के सबसे अच्छे दिनों की कहानी
(सही) गीतांजलि को गीतांजली
हिंदी एक ऐसी भाषा है जैसे बोली जाती है वैसे ही लिखी जाती है। अगर आप सही बोलेंगे तो सही लिखेंगे। अधिकतर लोग गीतांजलि लिखने में बहुत गलती करते हैं। बहुत से लोग गीतांजली लिखते है जबिक यह गलत स्पेलिंग है। ध्यान दें गीतांजली की ये स्पेलिंग गलत है। इसकी सही स्पेलिंग यह गीतांजलि है। अगर आपकी दोस्त का नाम गीतांजलि है तो उसका नाम गलत मत लिखना।
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है ऐसे में स्पेलिंग गलत लिखना सही नहीं है। किसी अन्य भाषा की तो नहीं लेकिन कम से कम हिंदी की स्पेलिंग तो हमें सही लिखनी चाहिए। अनुकूल एक ऐसा हिंदी का शब्द है जिसके अधिक इस्तेमाल किया जाता है, वहीं इसकी स्पेलिंग को लेकर भी बहुत कंफ्यूजन रहती है। अगर आपको भी इस शब्द को लेकर दिक्कत आती है तो अब आपको दिक्कत नहीं आएगी। हम आपको सही स्पेलिंग बता रहे हैं जिससे आपकी हिंदी स्पेललिंग अच्छी हो जाएगी। अनुकूल को ऐसे लिखा जाता है। अनुकुल यह गलत शब्द है इसे ऐसे नहीं लिखा जाता है।
(सही) नमस्कार को नमष्कार
भारत में ही नहीं विश्वभर में नमस्कार बोला जाता है। नमस्कार बोलना तो काफी आसान है लेकिन लिखते समय लोग इसे गलत लिख देते हैं। आप भी अपनी स्पेलिंग चेक कर लें कहीं आप तो नमस्कार गलत नहीं लिखते हैं। बहुत से लोग नमस्कार को नमष्कार लिखते हैं जोकि गलत है।उज्ज्वल बहुत ही खूबसूरत शब्द है। उज्ज्वल शब्द को अक्सर उज्जवल और उज्वल लिख देते हैं जो कि गलत स्पेलिंग है। इसकी स्पेलिंग गलत लिखने का सबसे बड़ा कारण है इसक गलत तरीके से उच्चारण करना। हमने आपको ऊपर बताया है कि हिंदी ऐसी भाषा है जिसे जैसे बोला जाता है वैसे लिखा जाता है। अक्सर लोग उज्ज्वल गलत बोलते हैं इसलिए इस शब्द को गलत भी लिखते हैं। आज हम आपको इसकी सही स्पेलिंग बताएंगे जिसके बाद आपसे इस शब्द की स्पेलिंग कभी भी गलत नहीं होगी।
सोर्स : हर ज़िन्दगी