आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण जारी है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण प्रात: 07:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा।
सात अमीर देशों के समूह G7 के ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रियों ने स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से कदम बढ़ाने का आह्वान किया, लेकिन कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की।
नॉर्वेजियन पीपल्स एड नामक एक ग़ैर सरकारी संगठन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सरकारों द्वारा तैनात किए जा सकने वाले परमाणु हथियारों की संख्या 2023 की शुरुआत में कुल 9 हज़ार 576 तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष 9 हज़ार 440 थी।