गंभीर रूप से बीमार चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत के जाने माने नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया।
मुलायम कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी आयु 82 वर्ष की थी। सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की ओर से लिखा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे, उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जाएगा और कल दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा, समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई।
मुलायम सिंह यादव को सीने में इंफेक्शन, यूरिन इंफेक्शन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, 1 अक्टूबर की रात को उनको ICU में शिफ्ट किया गया था, मेदांता के डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।
मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने थे, लेकिन 1991 में जनता दल टूटा गया। हालांकि 1993 में उन्होंने फिर यूपी में सरकार बनाई ये सरकार भी मायावती के साथ टकराव के बीच कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी, तीसरी बार वो 2003 में मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर बनें रहे।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था, साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं, उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।