ब्रेकिंग न्यूज़

टमाटर हुआ सस्ता मिल रहा 65 रुपये किलो

टमाटर के बढ़ते दाम को देखते हुए नवीन फल एवं सब्जी मंडी सिकंदरा में 65 रुपये किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की गई है। मगर इसे एक व्यक्ति केवल दो किलो ही खरीद सकता है।

9-07-2023, 18:00

हमारी टीम भारत नहीं जाएगी : पाकिस्तान के खेल मंत्री 

एशिया कप में भारत के पाकिस्तान की यात्रा न करने के फैसले के बाद अब पीसीबी और उनकी सरकार की ओर से लगातार धमकियां आ रही हैं। पाकिस्तान विश्व कप में भारत की यात्रा नहीं करने की गीदड़भभकी दे रहा है।

9-07-2023, 17:26

21 जुलाई को भारत दौरे पर आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति

नए राष्ट्रपति नियुक्त किए जाने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी। विक्रमसिंघे को सितंबर 2024 तक राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

9-07-2023, 12:30

10, 11 जुलाई को सभी स्कूलों, कॉलेजों और विवि में रहेगा अवकाश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई। निदेशक उच्च शिक्षा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

9-07-2023, 10:30