यूक्रेन युद्ध 2030 तक हमारे साथ रह सकता है और यूक्रेन अपना एक तिहाई या आधा क्षेत्र खो सकता है। यह एक क्षेत्रीय युद्ध था, लेकिन पश्चिम ने हस्तक्षेप किया और इसे वैश्विक बना दिया, और अब हम यूरोप में प्रतिबंध लगाकर अपने पैरों पर कुलहाड़ी मार रहे हैं।
उनके भाषण के मुख्य अंश इस प्रकार हैं
- प्रतिबंधों से उत्पन्न हुए ऊर्जा संकट के कारण सर्दियों में 40% तक यूरोपीय उद्योग बंद हो सकते हैं
- आशा है कि सर्दियों से ठीक पहले अगले 6 महीनों के लिए इन प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने पर बातचीत हो सकती है, और हमें कोशिश करनी चाहिए कि प्रतिबंधों के विस्तार को रोका जा सके।
- सितम्बर में इटली चुनावों के बारे में मैं केवल इतना कहूँगा कि इटली में ऐसी सरकार बननी चाहिए जो यूरोपीय संघ की रूस विरोधी नीतियों को रोकने में हमारा साथ दे।
- प्रतिबंधों की स्वीकृति से पता चलता है कि यूरोप में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जो महाद्वीप के हितों को पहचानता हो और उसके अनुसार कार्य करे और लोगों को उसके हितों के बारे में समझा सके।
- 2030 तक यूरोजोन और यहां तक कि यूरोपीय संघ भी विघटित हो सकता है। 2040 तक फ्रांस के शहरों में मुस्लिम अप्रवासी बहुसंख्यक होंगे।
यह भी पढ़ें
जर्मनी को रूस से दुश्मनी मंहगी पड़ रही है
यूके 2023 से यूक्रेन को हथियार भेजना बंद कर देगा
यूएई, यूक्रेनी महिलाओं और बच्चों के लिए वेश्यावृति का बना गढ़