ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के लिए कैसा रहा राष्ट्रमंडल खेल 2022 का प्रदर्शन

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा। न्यूजीलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया। यहां, हम बता रहे हैं कि किस खेल में भारत ने कैसा प्रदर्शन किया।

9-08-2022, 20:49

रक्षा बंधन पर 11 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, देखें तस्वीरें

केदारनाथ मंदिर के पुजारी टी. गंगाधर लिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, केदारनाथ मंदिर के प्रभारी आरसी तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी वाईएस पुष्पवाण मेले के सफल आयोजन में जुटे हैं।

9-08-2022, 20:42

अब बिहार में बनेगी नई सरकार

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और बीजेपी के बीच चल रहा गठबंधन टूट गया।

9-08-2022, 20:33

फ़्रांस के 100 नगरों में पेयजल की आपूर्ति ठप हुई 

फ़्रांस के पर्यावरण मंत्री ने बताया है कि देश में अभूतपूर्व सूखे के कारण 100 नगरों में पेयजल की आपूर्ति रुक गई है। क्रिस्टोफर बेशू ने फ्रांस के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के दौरे के दौरान इस देश में सूखे की ओर संकेत किया।

9-08-2022, 20:31

एफ़बीआई ने डोनल्ड ट्रम्प के घर पर मारा छापा

पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि पाम बीच में स्थित उनके आवास मार ए लागो को बड़ी संख्या में एफ़बीआई कर्मचारियों ने घेर लिया। बताया जाता है कि यह तलाशी डोनल्ड ट्रम्प द्वारा कथित रूप से सरकारी काग़ज़ात के इस्तेमाल की जांच से जुड़ी हुई है।

9-08-2022, 20:25