ब्रेकिंग न्यूज़

इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली मंगलूरू हमले की जिम्मेदारी

बीते 19 नवंबर को कर्नाटक के मंगलूरू में एक ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया था। जांच के बाद कर्नाटक पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया था। पहले मामले की जांच कर्नाटक पुलिस कर रही थी। कल ही NIA ने इसकी जांच अपने हाथों में ले ली है।

24-11-2022, 20:56

अगले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू

शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

24-11-2022, 20:51

दिल्ली जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी हटी

दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को एक दिन बाद ही हटा लिया गया है।

24-11-2022, 20:48

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल!

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) और मुख्य निर्वाचन आयुक्तों (सीईसी) के रूप में अपनी पसंद के सेवारत नौकरशाहों को नियुक्त करने की केंद्र की वर्तमान प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस बात का डर है मोदी सरकार को?

24-11-2022, 20:43

मुंबई में ख़सरे की बीमारी से 12 की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई महानगर में अब तक ख़सरे के 233 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह बीमारी एक महामारी का रूप न लेले।

24-11-2022, 20:40

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का किया सफल प्रेक्षपण

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेण किया है। इसके लिए मिसाइल को ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया था।

24-11-2022, 20:37

अमरीकी न्यायपालिका के फ़ैसले से ट्रम्प की बढ़ी मुश्किल

अमरीका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का टैक्स रिकार्ड प्रतिनिधि सभा की समिति के सामने पेश करने की अनुमति दे दी है।

24-11-2022, 20:35

अमेरिका यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की मदद की

अमेरिका 24 फरवरी को रूस के विशेष सैन्य आप्रेशन के बाद से यूक्रेन को 19 अरब डॉलर से अधिक के हथियार और अन्य उपकरण भेज चुका है, जिसमें यह नया सहायता पैकेज भी शामिल है।

24-11-2022, 20:33