ब्रेकिंग न्यूज़

कश्मीर में लापता लोगों की संपत्तियों पर क़ब्ज़े का मामला गहराया

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रशासन ने एक नया आदेश जारी करते हुए तहसीलदारों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लापता लोगों की कृषि भूमि उनके परिवार के सदस्यों द्वारा न बेची जाए या फ़सल की आय का इस्तेमाल किसी तीसरे पक्ष द्वारा न किया जाए।

9-02-2023, 17:48

भारत में कोविड के बढ़ते मामले

बनारस हिंदु विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत में कोविड-19 संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या 4.5 करोड़ के आधिकारिक आंकड़े से 17 गुना अधिक हो सकती है।

9-02-2023, 17:45

तुर्किए भूकंप, एक फ़ुटबॉलर की मौत

तुर्किए में आए भूकंप में मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी अहमद आयप तुर्कस्लान की मौत हो गई है, जबकि एक अफ़्रीक़ी फ़ुटबॉलर क्रिश्चियन अस्तु को मलबे से ज़िंदा निकाल लिया गया है।

9-02-2023, 17:42

ताइवान की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने तुर्किया के भूकंप पीड़ितों को दिये 13300 डालर

ताइवान की राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया है कि राष्ट्रपति त्साय इंग वोन और उप राष्ट्रपति विलियम लाय अपनी एक महीने की तनख़्वाह तुर्किया के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए देंगे। राष्ट्रपति की तनख़्वाह की रक़म 13300 डालर है।

9-02-2023, 17:39

विश्व आर्थिक सम्मेलन में अभिजात वर्ग को मिलेगी "एस्कॉर्ट सेवा"

दावोस वैश्विक आभिजात वर्ग की वार्षिक बैठक से पहले वहां वैश्याएं पहुँच रही हैं! यह वही स्थान हैं जहां पर दुनिया की समस्याओं पर विचार-विमर्श और मंथन के नाम पर आर्थिक शिखर सम्मेलन के दौरान सेक्स सेवाओं की मांग बढ़ जाती है।

9-02-2023, 17:31