गुजरात 2002 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान, नरोदा ग्राम में 12 साल की एक लड़की समेत कम से कम 12 मुसलमानों को ज़िंदा जलाकर मार देने के एक मामले में अदालत ने 21 साल बाद 67 अभियुक्तों को बरी कर दिया है।
सूडान में होने वाली लड़ाई के दौरान इस देश के 320 सैनिकों ने चाड की शरण ले ली। चाड के रक्षामंत्री दाऊद याया इब्राहीम ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि सूडान के 320 सैनिक हमारे देश में आये हैं और हमने उनका निरस्त्रीकरण कर दिया है।
सूडान के अर्ध सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ या आरएसएफ़ ने कहा है कि राजधानी ख़रतूम में सेना के साथ भीषण लड़ाई के बावजूद वह देश में युद्ध विराम की घोषणा करने जा रहे हैं।