नए साल (naya sal) के खास मौके पर Google ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते है।1 जनवरी 2024 को पूरी दुनिया नए साल (naya sal) के जश्न में डूबी है। कोई पार्टी कर रहा है तो कोई भजन कीर्तन की तैयारी में लगा है। इस खास मौके पर Google ने भी शानदार डूडल बनाया है जिसे आप गूगल के होमपेज पर देख सकते है।
नए साल (naya sal) पर गूगल का डूडल गूगल के वेब होमपेज और मोबाइल के होमपेज दोनों पर नजर आ रहा है। आप गूगल एप में जाकर इसे देख सकते हैं। एप को खोलते ही आपको डूडल नजर आएगा।
नए साल (naya sal) 2024 के गूगल के पहले डूडल में एक शाइनिंग हैंगिंग बॉल है जिसमें एक स्माइली भी है। इसके अलावा डूडल में लड़यां लगी हैं। आज के डूडल को सात रंगों को इस्तेमाल करके तैयार किया गया है।
गूगल के इस डूडल को भारत समेत दुनिया के कई देशों के यूजर्स देख सकते हैं। गूगल प्रत्येक खास मौके पर अपने होमपेज पर डूडल बनाता है। गूगल ने कल यानी 31 दिसंबर 2023 को भी एक डूडल बनाया था।