उन्होंने कहा कि रोज़गार की तलाश करने वाले यह युवा, निराशा का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना था कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश के युवाओं के भविष्ट को मज़बूती प्रदान करें।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं लोगों से मिल रहा हूं। हम यह देख रहे हैं कि वे हमसे किस प्रकार की सहायता चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का एक उद्देश्य, बच्चों, बड़ो, युवाओं, महिलाओं, ग़रीबों, किसानों और आदिवासियों सबकी बातें सुनना है। युवा हमारे साथ चल रहे हैं। वे हमारे साथ खुलकर बातें कर रहे हैं।
राहुल गांधी का कहना था कि हम सभी मिलकर भारत को एकजुट करेंगे और इसको आगे बढ़ाएंगे।
याद रहे कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से हुआ था। 3570 किलोमीटर की यह पदयात्रा 150 दिनों के बाद जम्मू व कश्मीर पहुंच कर समाप्त होगी। पहली अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा, कर्नाटक पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है किंतु राजनैतिक दलों के इस बारे में विचार अलग-अलग हैं।