अमरीकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन युद्ध में मारे जाने वाले रूसी जनरलों पर रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए लिखा हैः दो महीने से जारी युद्ध में यूक्रेन ने आधिकारिक रूप से दावा किया है कि युद्ध क्षेत्र में उपस्थित रूसी जनरलों में से कम से कम 10 जनरलों को उन्होंने मार गिराया है। इस आंकड़े ने बहुत से विश्लेषकों को चकित कर दिया है।
यूक्रेन ने मारे गए रूसी जनरलों में से बहुत सो की पहचान उनके नाम, पद तैनाती के स्थल और मारे जाने के स्थान के साथ जारी की है। इसी सप्ताह यूक्रेनी पक्ष ने रूसी संघ के सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ के प्रमुख वालरी ग्रासीमोफ़ के घायल होने की सूचना दी है। उनको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन भेजा गया था।
यूक्रेन के अनुसार इसी हमले में रूस के एक दूसरे जनरल एलेक्सी आर्स्तोविच मारे गए हैं। वह हमले के समय वालरी ग्रासीमोफ़ के साथ थे।
अमरीकी सरकार हर एक घंटे पर यूक्रेन के खुफिया जानकारियां प्रदान कर रही है और इस प्रकार अमरीका ने रूसी जनरलों की हत्या में यूक्रेन की सहायता की है।
यह भी पढ़ें रूस-यूक्रेन युद्ध; मुख्य अपराधी कौन है?
यूक्रेनियन को दी जा रही खुफिया जानकारी के बारे में पूछे जाने पर, पेंटागन के प्रवक्ता जॉन एफ. किर्बी ने कहा कि "हम उस जानकारी के विवरण के बारे में बात नहीं करेंगे।" लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका "यूक्रेन को सूचना और खुफिया जानकारी प्रदान करता है जिसका उपयोग वे अपनी रक्षा के लिए कर सकते हैं।"
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि हमको जानकारी प्रदान करने वाले अमरीकी सरकार के उच्चाधिकारियों ने अमरीकी सहायता से मारे जाने वाले रूस के वरिष्ठ जनरलों की सटीक संख्या नहीं बताई लेकिन उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमरीका ने यूक्रेन को रूसी सेना के मोबाइल मुख्यालय के आधार और अन्य विवरण प्रदान किए हैं, और यूक्रेन की सेना ने इन जानकारियों को सूरी सैन्य वार्तालापों को सुनकर मिलाने के बाद रूसी जनरलों के विरुद्ध सटीक हमले करने में सक्षम हुई है। पिछले दो महीनों में, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने "रूसी सैन्य गतिविधि को ट्रैक करने के लिए जासूसी और वाणिज्यिक उपग्रहों सहित विभिन्न स्रोतों का उपयोग किया है।"
इससे पहले, पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी जोसेफ हिल्बर्ट ने कहा कि वाशिंगटन ने 2015 से 2022 तक 23,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया था। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहाः "2015 से, पेंटागन ने यूक्रेनी सैन्य कर्मियों के प्रशिक्षण में $ 126 मिलियन का निवेश किया है," उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका वर्तमान में यूक्रेनी सेना के 50 सदस्यों के दूसरे समूह को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कीव को प्रदान किए गए मोर्टार, रडार और बख्तरबंद वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।
अमरीकी अधिकारियों के मुताबिक, ये प्रशिक्षण यूक्रेन के बाहर की जगहों पर आयोजित किए जा रहे हैं. पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक मोर्टार लॉचर जो यूक्रेन को पहुंचाए जाने थे, उन्हें गोला-बारूद के साथ पहुंचाया गया था।