विजय सेतुपति, धनुष और सूर्या जैसे साउथ के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके विग्नेश ने धोनी से अपनी टी-शर्ट पर दिल के पास ऑटोग्राफ लिया। जैसे ही माही ने ऑटोग्राफ दिया, वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे।
आईपीएल 2023 के दौरान उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स जहां भी खेलने गई, वहां हजारों की संख्या में फैंस उन्हें और उनकी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। अब जब धोनी ने सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब दिला दिया है, तो तमिलनाडु के फैंस काफी खुश हैं।
वह फिलहाल अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'LGM' (लेट्स गैट मैरिड) के ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई में हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी भी मौजूद हैं। ट्रेलर लॉन्च के बाद धोनी ने साउथ के दिग्गज डायरेक्टर विग्नेश शिवान से मुलाकात की। इस दौरान विग्नेश ने उनसे ऑटोग्राफ भी लिया। इसका वीडियो सामने आया है।
विजय सेतुपति, धनुष और सूर्या जैसे साउथ के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके विग्नेश ने धोनी से अपनी टी-शर्ट पर दिल के पास ऑटोग्राफ लिया। जैसे ही माही ने ऑटोग्राफ दिया, वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे। वहीं, विग्नेश के चेहरे पर भी खुशी थी। उन्होंने धोनी का हाथ चूमा और उसे सिर से भी लगाया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
धोनी ने नौ जुलाई को रांची में अपने घर पर 42वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने घर पर पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने धोनी को बर्थडे पर विश किया। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्होंने 350 वनडे में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए। नाबाद 183 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा।