पढ़िए आंध्र प्रदेश के बेहतरीन म्यूजियम के बारे में
अगर आप आंध्र प्रदेश जा रही हैं तो आपको वहां पर स्थित कुछ म्यूजियम को भी जरूर एक्सप्लोर करना चीहिए।
Table of Contents (Show / Hide)
आंध्र प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसका अपना एक समृद्ध इतिहास है और इसलिए ऐतिहासिक दृष्टिकोण से इस राज्य को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। इतना ही नहीं, यहां पर आने वाले पर्यटक कई खूबसूरत मंदिरों से लेकिन नदियों तक को देखना व घूमना पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश प्राकृतिक रूप से जितना खूबसूरत है, यहां पर स्थित म्यूजियम भी अपनी विविध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
आंध्र प्रदेश में एक या दो नहीं, बल्कि कई म्यूजियम स्थित हैं। जो इस भूमि की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रकट करते हैं। यही कारण है कि आंध्र प्रदेश की आपकी यात्रा तब तक पूरी नहीं हो सकती है, जब तक कि आप इन म्यूजियम को देख ना लें।
यह भी पढ़े : शुगर एडिक्शन के संकेत, ना करें इग्नोर
सालार जंग म्यूजियम
यह हैदराबाद में स्थित एक आर्ट म्यूजियम है। इस म्यूजियम में दुनिया के कई हिस्सों जैसे अमेरिका, मिस्र, जापान, चीन आदि से बहुत सारी मूर्तियां, कारपेट व अन्य कई तरह की कलाकृतियां मौजूद हैं। यह म्यूजियम देश के तीन नेशनल म्यूजियम में से एक है। इस म्यूजियम में आपको राजा रवि वर्मा की पेंटिंग, औरंगजेब की तलवार, टीपू सुल्तान की अलमारी, नेपोलियन के फर्नीचर और कई अन्य सामग्री स्थित हैं।
एपी स्टेट आर्कियोलॉजी म्यूजियम
यह म्यूजियम हैदराबाद में स्थित है और राज्य का सबसे पुराना म्यूजियम है, जिसे 20वीं सदी की शुरुआत में स्थापित किया गया था। इस म्यूजियम में आपको इजिप्ट का ममी कलेक्शन देखने को मिलेगा, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। बता दें कि इन्हें निजामों ने 1000 पाउंड में खरीदा था।
निजाम म्यूजियम
इस म्यूजियम में उन उपहारों को रखा गया है, जो हैदराबाद के अंतिम निजाम को मिले थे। इसमें स्मृति चिन्ह के अलावा उपहार और अन्य कुछ चीजों का एक विशाल संग्रह है जो अंतिम निज़ाम को उनके रजत जयंती समारोह के दौरान मिला था। यहां पर चांदी के कई मॉडल, मदर-ऑफ-पर्ल से बने बॉक्स, सोने के बक्से, चांदी के हाथी, जगुआर वी विंटेज कार आदि रखे गए हैं।
आईएनएस कुरसुरा
अगर आप आंध्र प्रदेश में कुछ अलग अनुभव करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको आईएनएस कुरसुरा को अवश्य देखना चाहिए। यह देश की चौथी पनडुब्बी है और 31 साल की सेवा के बाद यह पनडुब्बी अब विशाखापत्तनम में एक म्यूजियम शिप में बदल गई है। यह विशाखापत्तनम के बंदरगाह पर स्थित है और आंध्र प्रदेश जाने वाले हर व्यक्ति को इसे अवश्य देखना चाहिए। अगर आप भी पनडुब्बी के आंतरिक भाग को देखने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो यह म्यूजियम आपकी इस इच्छा को पूरा करेगा।