ये कोड अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। इस कोड का ताल्लुक था महारानी एलिजाबेथ 2 से जिनकी मौत का कोड ये था। महारानी एलिजाबेथ पिछले 70 सालों से ब्रिटेन और अन्य कॉमनवेल्थ देशों पर राज कर रही थीं और अब दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी ने 8 सितंबर 2022 को आखिरी सांस ली। कुछ समय पहले उनके पति प्रिंस फिलिप भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
क्वीन एलिजाबेथ यकीनन बहुत ही ज्यादा चर्चित थीं और उनका परिवार भी दुनिया के सबसे चर्चित रॉयल्स में से एक था। यकीनन महारानी एलिजाबेथ की जिंदगी बहुत ही अच्छी रही है। तो आज आपको हम बताते हैं कि किस तरह से उन्होंने अपने 70 साल बिता दिए।
170 साल का सफर और शाही अंत
21 अप्रैल 1926 को पैदा हुई महारानी एलिजाबेथ पिछले 70 सालों से राज कर रही थी। 1953 में उन्होंने राज गद्दी संभाली और 2022 तक वो रानी बनी रहीं। उनके 70 साल के सफर में उन्होंने 5 अलग अमेरिकी प्रेसिडेंट से मुलाकात की और काम किया।
यह भी पढ़े : वजन कम करने में मददगार है कॉर्न? एक्सपर्ट से जानिए
दुनिया में पहली बार क्वीन का गद्दी पर बैठना देखा था 2 करोड़ लोगों ने
क्वीन एलिजाबेथ दुनिया की पहली ऐसी रॉयल थीं जिनके कोरोनेशन को 2 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था। यकीनन ये बहुत ही अनोखी बात थी कि क्योंकि उस दौरान टीवी हर किसी के पास नहीं होता था। लाइव टीवी ऑडियंस का इस तरह के कोई इवेंट देखना अपने आप में एक रिकॉर्ड था।
महारानी एलिजाबेथ ने किया है 15 यूके प्राइम मिनिस्टर्स के साथ काम
उनका असली बर्थडे तो 21 अप्रैल को होता था, लेकिन उनके लिए एक ऑफिशियल बर्थडे भी बनाया गया था जो जून के किसी ऐसे शनिवार को मनाया जाता है जहां मौसम बहुत अच्छा हो।
4भारत की आज़ादी के साल हुई थी क्वीन की शादी
क्वीन एलिज़ाबेथ ने 20 नवंबर 1947 को शादी की थी। उनकी शादी नेवी यूनानी प्रिंस लेफ्टिनेंट फिलीप माउंटबेटन से हुई थी। महारानी एलिजाबेथ 13 साल की थीं जब उन्हें 18 साल के प्रिंस से प्यार हो गया था। उस समय प्रिंस फिलिप एक नेवी कैडेट थे और उन्होंने रानी से शादी करने के पहले अपनी ग्रीस की गद्दी छोड़ी थी।
सोर्स : हर ज़िन्दगी