राष्ट्रपति कोविंद ने होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि होली के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
उन्होंने होली के पर्व को सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आने वाला रंगों का पर्व होली, हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है।
इसी प्रकार भारत के राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व सामाजिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। हर उम्र और हर वर्ग के बच्चे, युवा, पुरुष और महिलाएं पूरे उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को भी प्रबल बनाए।