ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड से अब तक आप कैसे बचे हुए हैं जानिए खास वजहें

इस बात की संभावना है कि आपके परिवार में या दोस्तों के बीच कोई न कोई ऐसा व्यक्ति हो जो अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। आपको लग सकता है कि उनमें या तो सुपरपावर है या फिर उन्हें ये पता ही न हो कि अच्छी तरह से कोविड टेस्ट कैसे करवाएं।

22-08-2022, 10:58

जानिए भारत-पाक के बीच कब होगा मुक़ाबला: एशिया कप 2022

ये एशिया कप का 15वां सीजन है, पहले ये श्रीलंका में होना था लेकिन वहां चल रही उथल पुथल को देखते हुए इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन इसकी मेज़बानी श्रीलंका ही करेगा।

22-08-2022, 10:50

इमरान खान की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस्लामाबाद में रावल झील के पूर्वी तट पर स्थित आवासीय क्षेत्र बानी गाला के आसपास असामान्य हलचल देखी गई है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है।

22-08-2022, 10:33

आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए क्या है कीमत

सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप सोमवार यानी 22 अगस्त से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं।

22-08-2022, 10:27

एक साल में 14 हिट फिल्में, पैसे में अमिताभ बच्चन को भी दी मात

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1955 में जन्मे चिरंजीवी का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जिनकी लोकप्रियता न सिर्फ सिर्फ भारत में है बल्कि इन्हें चाहने वाले विदेशों में भी मौजूद हैं।

22-08-2022, 10:19

 भारत में बाढ़ के कारण 45 से अधिक लोगों की गई जान

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित 22 लोगों की मौत हो गई।

22-08-2022, 10:10

चीन ने सीमा समझौते का किया उल्लंघन : भारत

भारत के विदेशमंत्री मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि चीन ने भारत के साथ सीमा समझौतों की अवहेलना की है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ रहा है।

22-08-2022, 10:01