ब्रेकिंग न्यूज़

बाबरी मस्जिद : सुप्रीम कोर्ट ने सभी मुक़द्दमे बंद करने का फ़ैसला किया

भारत के सर्वेच्च न्यायालय ने लगभग 3 दशकों तक चले बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद के सभी केसों को बंद कर ने का फैसला दिया है।

1-09-2022, 16:39

कोरोना के बाद काम पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की थी। वहीं आज यानि गुरुवार को अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है।

1-09-2022, 16:25

पोषक तत्वों से भरपूर लोबिया का दूध ऐसे बनाएं

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की वैज्ञानिक ने सोया मिल्क का विकल्प खोज निकाला है। कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा सोनकर ने लोबिया से दूध तैयार किया है। यह दूध सोया मिल्क से स्वाद में बेहतर है।

1-09-2022, 16:12

नौकरी से निकाले जाने पर कंपनी के सात कर्मचारियों ने खाया जहर

इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के पास स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह आत्महत्या करने की नियत से एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

1-09-2022, 16:06

अमेरिका के साथ वार्ता के लिए चीन ने रखी यह शर्त

चीनी सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ द्विपक्षीय जलवायु वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए एक शर्त रखी।

1-09-2022, 12:22