सरकार ने गरीबों के लिए मोटा अनाज बांटने की योजना शुरू की है। बीते साल इसे जनवरी माह में बांटा गया था। इस वर्ष जनवरी के बाद मोटा अनाज आया है। जल्द ही इसका वितरण हो सकता है।
सरकार ने गरीबों के लिए मोटा अनाज बांटने की योजना शुरू की है। बीते साल इसे जनवरी माह में बांटा गया था। इस साल अभी तक बाजरा गोदामों में आ नहीं सका था। अब बाजरा आ गया है। इसके वितरण की तैयारी की जा रही है।
कोटेदारों ने इसे गोदामों से उठा लिया है। 10-12 फरवरी को राशन बांटे जाने की उम्मीद है। जिले में 99 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को व सात लाख सामान्य परिवार को बाजरा बांटा जाएगा। इसके साथ ही गेहूं व चावल भी बंटेगा। बता दें कि साल में एक बार ही मोटा अनाज बांटा जाता है।
कार्ड धारक को सात किलो मिलेगा बाजरा
जिले में 99000 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन्हें 14 किलो चावल, 14 किलो गेहूं व सात किलो बाजरा मिलेगा। जबकि सात लाख सामान्य कार्ड धारकों को दो किलो चावल, एक किलो गेहूं व दो किलो बाजरा मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बाजरा आ चुका है। 7.99 लाख कार्ड धारकों को बाजरा बांटा जाएगा। शासन से इसके लिए तारीख तय की जाएगी। संभवत: 10-12 फरवरी को बाजरा व अन्य राशन बांटा जा सकता है।