कोरोना वायरस एक ओर जहां तबाही लेकर आई तो दूसरी ओर इसने अमीरो को और अमीर और गरीब को और गरीब कर दिया। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी में 573 नए अरबपति बढ़े, यानी हर 30 घंटे में एक अरबपति बना।
कोरोना जब दुनिया के लिए तबाही लेकर आया, करोड़ों लोगों की नौकरियां छीन लीं, करोड़ों परिवारों की बचत खत्म हो गई, अपना और अपनों का इलाज करवाने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ा, तब दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्हें इस महामारी से फायदा हो रहा था। कोरोना के दो साल में अरबपतियों ने इतनी कमाई की है, जितना उन्होंने 23 साल में नहीं कमाया था। ये दावा ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट में किया गया है।
दुनिया में इस समय 2 हजार 668 अरबपति हैं ये अरबपति सामूहिक रूप से 12।7 ट्रिलियन डॉलर यानी 984।95 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास जितनी संपत्ति है, वो दुनिया की जीडीपी का 14% हिस्सा है।
महामारी आने के बाद दुनिया में 573 अरबपति बढ़ गए। यानी हर 30 घंटे में एक अरबपति बढ़ा। इन अरबपतियों की संपत्ति महामारी के दौर में 42 फीसदी यानि 293।16 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। दुनिया के 3।1 अरब लोगों के पास इतनी संपत्ति नहीं है, जितनी संपत्ति 10 सबसे अमीर लोगों के पास है।
कोरोना महामारी के कारण दुनिया के 99 फीसदी लोगों की कमाई में गिरावट आई है। अकेले 2021 में ही 12।5 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गईं। 2021 में ही 12।5 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां चली गईं। 2021 में सबसे गरीब 40 फीसदी लोगों की कमाई में गिरावट आ गई। महामारी से पहले औसतन 6।7 फीसदी लोगों की कमाई गिर रही थी।
सोर्स : आजतक