क्रिसमस खुशी, उत्सव और प्यार का समय है। इस मौके पर दिल्ली-NCR के इन मॉल्स की सजावट देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
क्रिसमस के दिन लोगों का प्लान होता है कि वह ऑफिस से आएंगे और शाम को अपने दोस्तों या परिवार के संग कहीं घूमने जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली-NCR क्रिसमस के मौके पर काफी आकर्षित तरीके से सजा होता है। गली-मोहल्ले में मौजूद रेस्टोरेंट से लेकर हर तरह की दुकानों पर आप क्रिसमस डेकोरेशन देख सकते हैं।
क्रिसमस की सजावट लोग 25 दिसंबर से कुछ दिन पहले ही कर लेते हैं। अगर आप क्रिसमस पर दिल्ली-NCR में ही सबसे अच्छी डेकोरेशन देखना चाहते हैं, तो आपको यहां मौजूद मॉल में घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इस मौके पर मॉल की सजावट देखकर वाकई आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप विदेश में आ गए हैं।
ग्रैंड वेनिस मॉल
अगर विदेश में जाकर क्रिसमस का पर्व नहीं मना सकते हैं, तो क्या हुआ? हम आपके लिए ऐसी ही एक खास जगह के बारे में बताएंगे कि जो आपको विदेश का ही अहसास करवाएगी। ग्रेटर नोएडा में बना द ग्रैंड वेनिस मॉल इस साल यूरोपीय क्रिसमस का आनंद लेने की लिए सबसे अच्छी जगह है। क्रिसमस के दिन इस जगह को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, मानो आप कहीं विदेश में आ गए हैं।
एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है एमजीएफ मॉल का नाम। हर साल इस मॉल की सजावट इतनी खूबसूरत होती है कि आपका यहां से वापस आने का मन ही नहीं होगा। मॉल के बीच में विशाल क्रिसमस ट्री, जिसे शायद ही आपने कहीं देखा होगा। यह गुड़गांव का सबसे फेमस मॉल है। हर साल यह मॉल अलग-अलग तरह से क्रिसमस का जश्न मनाता है।
यहां आप हिरण की गाड़ियों और स्नोमैन से लेकर बड़े और चमकीले सितारों और चारों ओर खूबसूरत बैल्स देख सकते हैं।