व्हाट्सएप आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके आने के बाद हमारे जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज दुनियाभर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। इसके आने के बाद सोशल मीडिया को एक नया आयाम मिला है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर चैटिंग का एक शानदार अनुभव मिलता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग बड़े पैमाने पर चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।और व्हाट्सएप पर बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से परेशान रहते है। तो तुरन्त इस ट्रिक को फॉलो करे और व्हाट्सएप पर आने वाली नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर आने वाली नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग को ओपन करना है। इसे ओपन करने के बाद नोटिफिकेशन के विकल्प का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको मैनेज नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसे करनेे के बाद एप नोटिफिकेशन में नीचे व्हाट्सएप के विकल्प का चयन करें। यहां आप व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को कस्टमाइज करके ऑफ कर सकते हैं।
मोबाइल फोन में हाइड करके
आप व्हाट्सएप को हाइड करके भी बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन से छुटकारा पा सकते हैं। कई स्मार्टफोन में एप को हाइड करने का ऑप्शन मिलता है। आप सेटिंग में जाकर व्हाट्सएप को हाइड कर सकते हैं।
एप हाइड करने के बाद फोन के नोटिफिकेशन बार में व्हाट्सएप का नोटिफिकेशन शो नहीं होगा। आप जब डायल पैड पर सीक्रेट कोड को दर्ज करके व्हाट्सएप को ओपन करेंगे उसके बाद ही व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन शो होंगे।
सोर्स