अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा खोज और बचाव अभियान शनिवार सुबह तीसरे दिन फिर से शुरू किया गया।
और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई से लगभग 80 किमी दूर स्थित खालापुर तहसील के अंतर्गत एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात को भूस्खलन हुआ था।
यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव
वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर और सड़कें पानी में डूब गईं हैं। नागपुर के रक्षा प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की मांग के आधार पर यवतमाल जिले में बाढ़ के कारण फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए नागपुर से एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा है।
यवतमाल के जिलाधिकारी अमोल येदगे ने कहा कि यवतमाल के महागांव में बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। मौसम में सुधार के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। यवतमाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ द्वारा पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।