कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को जयपुर पहुंच गई। जयपुपर पहुंचने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने सोनिया गांधी का जयपुर में स्वागत किया। सोनिया गांधी के राज्यसभा के नामांकन के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा समेत राजस्थान के सभी विधायक भी मौजूद होंगे।
सोनिया गांधी राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर आज राजस्थान से अपना नामांकन दर्ज करवाएंगी। विधानसभा भवन में दाखिल किए जाने वाले नामांकन में उनका साथ देने के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर पहुंचे हैं।
गौरतलब है राज्यसभा सासंद बनते ही सोनिया गांधी की परंपरागत लोकसभा सीट रायबरेली खाली हो जाएगी। साल 1999 से लगातार पांच बार रायबरेली लोकसभा सीट पर विजयी रही सोनिया गांधी को राज्यसभा का नामांकन एक रणनीति के तहत किया जा रहा है।
संभव है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी पुत्री और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उतार सकती है।