ब्रेकिंग न्यूज़

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की दूसरी जीत, वेस्ट इंडीज़ को 155 रनों से हराया

न्यूज़ीलैंड के हैमिल्टन में खेले जा रहे महिला विश्व कप के मैच में भारत ने वेस्टइंडीज़ की टीम को 155 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है.

13-03-2022, 22:43

जानें यू्क्रेन-रूस युद्ध से गेहूं, तेल, गैस... के साथ साथ और कौन सी चीज़ों की हो सकती है किल्लत

न सिर्फ पश्चिमी प्रतिबंधों बल्कि यूक्रेन पर रूसी हमलों से सप्लाई चेन में आई दिक्कतों ने भी कमोडिटी बाजार में चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद उस इलाके से धातुओं और अनाजों की सप्लाई में रुकावट आई है। कई पश्चिमी देश पहले ही रूसी तेल और गैस के आयात पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

13-03-2022, 22:05

ईरान ने इराक में मोसाद बेस और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर दर्जनों मिसाइलें दागीं, नाकाम हुआ पैट्रियट सिस्टम

ईरान ने इराक़ के अरबील में मौजूद इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और अमरीकी कांउसलेट पर शनिवार की रात को दर्जनों मीसाइलें दागी है

13-03-2022, 21:49

एक ही दिन में सऊदी अरब ने दी 81 लोगों को मौत की सज़ा, मानवाधिकार संगठनों ने की आलोचना

पूरी दुनिया का ध्यान रूस और यूक्रेन युद्ध की तरफ़ है, इसी बीच सऊदी अरब से बड़ी खबर यह आई है कि इस देश ने एक ही दिन में 81 लोगों को मौत की सज़ा दे दी है।

13-03-2022, 21:34

सऊदी अरब ने जिन लोगों को फांसी दी उनमें 41 शिया युवा भी थे

सऊदी अरब की तानाशाही सरकार के विरोधी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि सऊदी अरब की तानाशाही सरकार ने आज जिन 81 लोगों को फांसी दी है उनमें से 41 शिया युवा थे।

13-03-2022, 16:14

चीन से सटे इलाकों को पर्यटकों के लिए खोलेगी भारत सरकार

केंद्र सरकार चीन की सीमा से सटे गाँवों को पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बना रही है. अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदू ने इस ख़बर को प्रमुखता से जगह दी है.

13-03-2022, 15:30

भारत ने यूक्रेन स्थिति दूतावास के पोलैंड शिफ्ट किया

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद बिगड़ते हालात और बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने अपने यूक्रेन के दूतावास के अस्थाई रूप से पोलैंड शिप्ठ कर दिया है।

13-03-2022, 11:59

मणिपुर में बीजेपी ने कैसे हासिल किया पूर्ण बहुमत?

मणिपुर में सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर कांग्रेस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी पार्टी बन गई है। दरअसल 21 जनवरी 1972 को बने मणिपुर में केवल कांग्रेस ने 2012 में 42 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था। लेकिन अब इस रिकार्ड को बीजेपी ने तोड़ दिया है।

13-03-2022, 11:49

कार्टून: ज़रूरत है वीर रस के पत्रकार की

कार्टून: ज़रूरत है वीर रस के पत्रकार की

13-03-2022, 11:43

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक: नेताओं ने सोनिया गाँधी की इस्तीफे की पेशकश ठुकराई, बनी रहेगीं महासचिव

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेसी नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस नेता एके एंटनी भी बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

13-03-2022, 11:28