ब्रेकिंग न्यूज़

इंदौर आकर खुश हुए बिग बी, बोले- देश का सबसे स्वच्छ शहर

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने इंदौर में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इंदौर आकर उन्हें आनंद आया। यह देश का सबसे साफ शहर है। वह चाहते हैं कि इंदौर स्वस्थ शहर भी बने।

17-01-2023, 22:25

जनवरी में ही 101 कंपनियों से 25000 नौकरियां गायब

भारत की स्टार्टअप कंपनियों में भी पिछले साल की तरह इस साल भी छंटनी की प्रकिया शुरू हो गई है। देसी स्टार्टअप कंपनियों ने भी पिछले साल 20 हजार लोगों को काम से बाहर किया। अब शेयरचैट ने 20% कर्मियों को बाहर करने की घोषणा कर दी है।

17-01-2023, 22:19

शाहरुख, कार्तिक की अब तक अनलकी रही गणतंत्र दिवस की फिल्म

साल के पहले महीने के आखिरी शुक्रवार पर सितारे दिलो जान से फिदा रहते हैं। जिनकी फिल्में क्रिसमस वाले शुक्रवार से चूकती हैं, वे सीधे गणतंत्र दिवस वाला हफ्ता पकड़ने की कोशिश करतें हैं।

17-01-2023, 22:12

विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में सुरजेवाला का नया बयान

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के वीआईपी ब्राट्स हैं। आखिर एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह सत्ताधारी भाजपा के एलीट क्लास के आदर्श हैं? क्या इससे यात्री सुरक्षा से समझौता हुआ?

17-01-2023, 22:09

क्या कश्मीर में बुलेटप्रूफ वाहन में बैठेंगे राहुल?

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है, कश्मीर में राहुल गांधी की हिफाजत को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ रास्तों पर राहुल को बुलेटप्रफ वाहन में चलने की सलाह दी गई है।

17-01-2023, 22:04

अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व सांसद और निडर चैम्पियन की घर के भीतर हत्या

अफ़ग़ानिस्तान की पुलिस का कहना है कि पूर्व सांसद मुरसल नबी ज़ादा और उनके बाडी गार्ड की राजधानी काबुल में घरे के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

17-01-2023, 21:58

तीनों देशों की बढ़ती दोस्ती ने अमेरिका समेत कई देशों की बढ़ाई चिंता!

ईरान, भारत और रूस के बीच बढ़ती दोस्ती दिन प्रतिदिन और मज़बूत होती जा रही है। इसकी सबसे ख़ास वजह है कि ईरान भारत और रूस के बीच लाइफ लाइन बना रहा है।

17-01-2023, 21:56

ब्रिटिश पुलिस अफ़सर ने क़बूल किया 24 बलात्कारों का अपराध

ब्रिटेन के पुलिस अफ़सर ने जो अब भी आन ड्यूटी है इक़रार किया है कि उसने बीस साल में 24 बलात्कार किए। यह मामला सामने आने के बाद लोगों को बड़ी हैरानी है।

17-01-2023, 21:52

चीन में घटती जनसंख्या से सरकार हुई परेशान

चीन में पहली बार पिछले छह दशकों के दौरान जनसंख्या में कमी दर्ज की गई है।

17-01-2023, 21:48

पुतीन : रूस पर लगे प्रतिबंधों ने बढ़ाई ईंधन की क़ीमत

विलादिमीर पुतीन का कहना है कि रूस पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के कारण ही दुनिया में ईंधन के मू्ल्य में वृद्धि हुई है।

17-01-2023, 21:45