SYL नहर
पंजाब और हरियाणा के बीच जल के बंटवारे के लिए सतलुज-यमुना लिंक नहर यानी एसवाईएल का निर्माण किया जाना था।
भाखड़ा बांध का पानी हरियाणा की यमुना नदी तक पहुंचने के लिए इसका निर्माण होना था, लेकिन नहर बनने से पहले ही यह मामला विवादों में उलझ गया।
1976 में आपातकाल के दौरान केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को 35 लाख-35 लाख एकड़ फ़ीट पानी देने के बारे की अधिसूचना जारी की थी। इसमें दो लाख एकड़ फ़ीट पानी दिल्ली को भी दिया जाना था।
सतलुज-यमुना नहर की कुल लंबाई 214 किलोमीटर है, जिसमें से 122 किलोमीटर का काम पंजाब को पूरा करना था और 92 किलोमीटर की नहर हरियाणा को बनानी थी।
हरियाणा अपने हिस्से की नहर का निर्माण कर चुका है जबकि पंजाब में यह काम अभी अधूरा है।
नहर के काम को लेकर क़रीब पांच दशक से विवाद है और दोनों राज्यों की अलग-अलग सरकारों ने अदालतों में पानी को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा है।
सुशील गुप्ता का बयान
सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं। अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़, उन्होंने इस साल अप्रैल में बयान दिया था कि अगर हरियाणा में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो यमुना और सतलुज को जोड़ने वाली नहर का काम पूरा हो जाएगा और उस नहर का पानी हरियाणा के हर एक खेत में पहुंच जाएगा।
सिद्धू मूसेवाला के गाने की शुरुआत सुशील गुप्ता के इसी बयान से होती है।
गुप्ता ने अपने बयान में कहा था, "2025 तक एसवाईएल का पानी हरियाणा के खेतों तक पहुंच जाएगा। यह हमारा वादा नहीं है बल्कि हमारी गारंटी है।"
सोवरेनिटी
सिद्धू मूसेवाला अपने गीत में कहते हैं, "जब तक तुम हमें सोवरेनिटी की राह नहीं देते, तब तक पानी की बात को छोड़ दीजिए, एक बूंद भी नहीं देंगे।"
सोवरेनिटी का अर्थ है संप्रभुता और राजनीति में संप्रभुता एक स्वतंत्र देश की विशेषता होती है। किसी देश को तभी स्वतंत्र माना जाता है जब उसकी सरकार किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में होती है जो उस क्षेत्र में बाहरी दबाव से स्वतंत्र रूप से शासित होती है।
सोर्स