खुशहाली के लिए किसी इंसान को किस चीज़ की जरूरत होती है? कई बार हम सोशल मीडिया पर लोगों की खुशहाल तस्वीरें देखकर ही ये समझ लेते हैं कि हम बहुत ही ज्यादा खुश हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। असल मायने में खुशहाली अंदर से आती है।
पर क्या आप जानते हैं कि साइंस की तरफ से खुशहाल होने के क्या तरीके हो सकते हैं? कई रिसर्च ऐसी की गई हैं जो बताती हैं कि खुशहाल रहने के लिए आपको किन चीज़ों की जरूरत होती है और क्या किया जाना चाहिए। तो चलिए साइंटिफिक तरीकों की बात करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि रिसर्च के हिसाब से खुश रहने के क्या सीक्रेट्स हैं।
फिजिकल फिटनेस पर जरूर ध्यान दें
आपको एक चीज़ का ध्यान जरूर रखना है और वो है फिटनेस। हार्वर्ड की एक रिसर्च कहती है कि अगर आप फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देते हैं तो आप उसके कारण खुश रहते हैं। दरअसल, फिटनेस का ध्यान रखने पर एक नॉर्मल हार्मोन निकलता है जिसे एंडोर्फिन कहा जाता है।
ये ना सिर्फ शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है बल्कि ये आपके लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा भी साबित हो सकता है। इससे दिमाग खुश हो जाता है। दिमाग का स्ट्रेस कम करने के लिए फिजिकल फिटनेस एक बहुत ही अच्छी तरकीब होती है।
सोशल मीडिया से ब्रेक
ये एक्सरसाइज अधिकतर रिसर्च में बताई जाती है। आपको सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। अगर आप उससे ब्रेक नहीं लेंगे तो खुश होना मुश्किल होगा।
आप जितना समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं आप पहले अन्य चीज़ों के बारे में सोचते हैं। दूसरों की पोस्ट देखकर कहीं ना कहीं खुद को उससे कम्पेयर करते हैं और ऐसे में आप अपनी समस्याओं के बारे में ज्यादा सोचते हैं। इसलिए ये जरूरी नहीं है कि आप इसी तरह की चीज़ के बारे में सोचें।
सोर्स : हर ज़िन्दगी