ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। नए साल में ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 12 जनवरी 2023 को उदित होने जा रहे हैं। बुध का उदय धनु राशि में होगा, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशियां भाग्यशाली होंगी तो कुछ राशियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो बुध के उदय होने से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत भी चमक सकती है। इस दौरान कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा।
वृश्चिक राशि
नए साल 2023 की शुरुआत में ही बुध ग्रह का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन के मामले में अच्छा खासा लाभ होगा। पैसे कमाने के नए-नए तरीके सामने आ सकते हैं। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। इस दौरान वाणी के दम पर आपके सभी काम बनेंगे।
कुंभ राशि
12 जनवरी 2023 को बुध के उदय के बाद कुंभ राशि के जातकों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
मीन राशि
जनवरी 2023 में बुध देव का उदय मीन राशि वालों को करियर में बड़ा लाभ देगा। नौकरी और व्यापार दोनों के लिहाज से समय अच्छा हो सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी भी मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए ये अच्छा समय हो सकता है।