अयोध्या पहुंची कंगना रनौत ने राम मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की है और इसे पिछले जन्मों के पुण्य का परिणाम बताया है।
उन्होंने पहले भी कई बार अयोध्या में मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की है। कंगना ने कहा कि यह हमारे पुण्य कर्मों का प्रभाव है जो करोड़ों रामभक्तों का सपना साकार हुआ है।
![https://gtn24.com/india/m@gtn.php?mod=addnews&action=addnews]()
22 जनवरी तक आम लोगों के अयोध्या आने पर रोक लगा दी गई है। आमजन 23 जनवरी से मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता से 22 जनवरी को अयोध्या न आने की अपील की है।
हालांकि, जनभावनाओं को देखते हुए 22 जनवरी को कई राज्यों में सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान समाचार चैनलों और दूरदर्शन पर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग पंथों के साधु-संतों को अयोध्या आमंत्रित किया गया है।