देव गुरू बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने के साथ ही खरमास लग जाएगा। और इसी के साथ ही शुभ कार्यों पर लगाम लग जाएगी। जिसके बाद नव वर्ष में मकर संक्राति के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे।
पौष कृष्ण अक्ष अष्टमी 16 दिसंबर 2022 गुरूवार को 6. 53 पर ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचरीय संचरण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि से प्राप्त होगा। इसी के साथ खरमास आरम्भ हो जाएगा और विवाह एवं शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का आभाव हो जाएगा।
मकर संक्रांति के साथ ही कन्या राशि को लोगों का कर्ज़ा समाप्त हो जाएगा। परिवार में खुशियों का समय आएगा। और पैसे की तंगी समाप्त हो जाएगी।
कर्क राशि वालो को नौकरियों में प्राथ्मिकता मिलेगी साथ ही समाज में सम्मान भी मिलेगा। लक्ष्मी जी की कृपा के साथ ही लोग उनका सम्मान करेंगे और बिगड़े काम बन जाएंगे।
वृष्चिक राशि वालों को विदेश से लाभ होगा, विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है। जो लोग शिक्षा से जुड़े हैं उनके लिए यह वरदान है।