क्योंकि यह काफी समय तक आपके पेट में मौजूद रहता है। इसलिए बात जब वजन घटाने की हो तो सही समय पर सही भोजन का होना बहुत जरूरी है। साथ ही, आपकी एक गलती आपके वजन को बढ़ा भी सकती है।कई बार लोग दिन भर अच्छी डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन बात जब रात के खाने की हो तो वह जंक फूड जैसी चीजों का सेवन करते हैं।
इस तरह की गलती का असर शरीर पर देखने को भी मिलता है। यह आपके महीने भर की डाइट को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि रात में क्या खाएं और क्या नहीं, इसे लेकर सावधानी बरतें। रात का खाना हमेशा लाइट और पोषण से भरपूर होना चाहिए।
इससे आपका पेट न सिर्फ भरा रहेगा बल्कि वजन घटाने में कारगर साबित भी हो सकता है। वहीं रात में क्या खाएं क्या नहीं इसे लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, ऐसे में हम बताएंगे कि रात में कौन-कौन सी चीजें सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं।
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो डिनर में अंडे का सफेद हिस्सा खा सकती हैं। उबले हुए अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें फैट कम होता है। ऐसे में हेल्दी लो फैट डाइट के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है। अंडा कैलोरी फूड नहीं है और यह मसल्स ग्रोथ को इम्प्रूव कर उन्हें मजबूत करता है। अंडे के सफेद भाग में पोटैशियम, विटामिन ए, बी-12, बी 2 पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण और सिर दर्द की समस्या को खत्म करने में मदद करता है।
ब्राउन राइस
चावल खाना पसंद है, तो सफेद की जगह पर ब्राउन राइस खा सकती हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह मेटाबॉलिजम को बेहतर करता है। इसके अलावा कैलोरी कम होती है, जिसकी वजह से वजन कंट्रोल में रहता है। वैसे आप चाहे तो इसे दिन में भी खा सकती हैं। ब्राउन राइस में मौजूद खनिज और पोषक तत्व आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक है।