अगर आपका वजन अधिक है, मोटापे के आपको परेशान किया हुआ है, तो वजन कम करने के लिए क्रैश डाइटिंग की जगह एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करें। इससे वजन कम होने के साथ-साथ आपकी सेहत भी बनी रहेगी। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट का बताया डाइट प्लान
सुबह उठकर दालचीनी का पानी पिएं। यह डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत अच्छा होता है।
इससे बालों का झड़ना भी कम होता है और जो महिलाएं हार्मोनल इंबैलेंस से परेशान हैं, उन्हें भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
नाश्ते में आपको ओट्स लेना है।
ओट्स में बीटा ग्लूकॉन होता है, यह शरीर को एनर्जी देता है, पाचन में मदद करता है और ओट्स खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
मिड मॉर्निंग में आप गाजर, अनार और चुंकदर का जूस पिएं। इन तीनों चीजों से शरीर को एनर्जी मिलती है, महिलाओं के शरीर में खून की कमी दूर होती है और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होती है।
लंच में आपको मूंग दाल चाट, चना चाट या फिर राजमा चाट खानी है। प्रोटीन से भरपूर यह मील आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेगा, इससे पेट भरा रहेगा और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होंगी।
इसके बाद शाम के वक्त पपीता खाएं। इसे एक चम्मच सीड मिक्स से गार्निश करें। इसमें कद्दू, सूरजमुखी और अलसी के बीजों को मिलाएं।
सर्दियों में कई सारी हरी सब्जियां मार्केट में मिल जाएंगी। हेल्दी रहने के लिए आपको पालक, चुकंदर, ब्रोकली समेत कई चीजों का सूप बना सकती हैं।
ये सूप सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।
सोते समय हल्दी वाला दूध पी सकती हैं। याद रखें मिल्क लो फैट ही लें।