सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने खबर दी है कि यह देश 2023 में होने वाले हज के लिए कोविड से पहले लगाई गई सभी पाबंदियां हटा रहा है। इसका अर्थ यह है कि अब किसी भी आयु वाले लोग हज के लिए जा सकेंगे।
सऊदी अरब के हज और उमराह संबंधी मामलों के मंत्री तौफ़िक़ अल-राबिया ने मीडिया को बताया कि हज यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस वर्ष कोविड से पहले वाले वर्षों जैसी हो जाएगी। इसी प्रकार इस वर्ष हज के लिए कोई आयु सीमा भी नहीं होगी।
इन पाबंदियों का हटाया जाना उन हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो हज पर जाना चाहते थे लिए 65 साल से अधिक आयु होने की वजह से वह नहीं जा सके थे।
ज्ञात रहे कि साल 2019 में करीब 25 लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे। लेकिन इसके बाद के दो वर्षों में वैश्विक कोरोना महामारी के कारण हज यात्रियों की संख्या सीमित कर दी गई थी।
इन दोनों वर्षों में केवल अधिकतम 65 हज़ार हाजियों को ही आने की अनुमित दी गई थी और साथ ही अधिकतम आयु सीमा भी 65 साल कर दी गई थी।